Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन, विष्णु जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के तीसरे राउंड में खिताब के दावेदार

कोयम्बटूर 
चेन्नई के ड्राइवर अश्विन दत्ता, विष्णु प्रसाद और जोसेफ मैथ्यू जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के 21वें सत्र के तीसरे दौर में अपना दबदबा बनाए रखने के इरादे से उतरेंगे जिसकी शुरुआत शनिवार से यहां के कारी मोटरस्पीडवे पर होगी। अश्विन ने मौजूदा सत्र में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। वह यूरो जेके 18 वर्ग में तीन बार पोडियम पर जगह बना चुके हैं। उनके खाते में 51 अंक हैं और वह तीसरे दौर में भी अच्छे प्रदर्शन से अपने अंकों की संख्या बढ़ाते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। मुम्बई के नयन चटर्जी के 49 अंक हैं और वह दूसरे दौर की शानदार फार्म को जारी रखते हुए अश्विन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। 

एलजीबी4 वर्ग में एम स्पोर्ट के विष्णु ने पिछले दौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दो रेस जीतने में सफल रहे। उनके खाते में 50 अंक हैं और तीसरे दौर में अधिक से अधिक अंक बटोरते हुए वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। विष्णु को हालांकि अपने बचपन के मित्र और टीम के साथी रघुल रंगास्वामी से कड़ी टक्कर मिल रही है। रंगास्वामी के 45 अंक हैं। जेके टायर नोविस कप में सभी की निगाहें 14 साल के तिजिल रावर् मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्सी पर होंगी। दूसरे दूसरे के बाद तिजिल के खाते में 13 अंक हैं और वह चैम्पियनशिप तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। तिजिल के टीम के साथी सिद्धार्थ मेहदीरत्ता 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि विश्वास विजयराज 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई के मैथ्यू सुजुकी जिक्सर कप में अभी शीर्ष पर हैं। मैथ्यू ने सभी चार रेस जीती हैं और उनके 40 अंक हैं। फिलहाल कोई दूसरा चालक उन्हें चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है।