इंटरनेट डेस्क। कल भारत और और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचो की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से मात देकर शानदार शुरुआत थी। अब भारतीय टीम दूसरें टेस्ट में भी जीत के साथ सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ ही कहा जा रहा है की भरतीय कप्तान विराट कोहली कल के मैच में टीम में कुछ बदलाव कर सकते है।
खबरों के मुताबिक़ बताया जा रहा है की कल के मैच में नये खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। कहा जा रहा है की कल के मैच में मंयक अग्रवाल, हनुमा विहारी और मोहम्मद सिराज को भारत की अन्तिम एकादश में जगह मिल सकती है। साथ ही पहले टेस्ट में जगह बनाने वाले कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया जा सकता है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, उप कप्तान अजिंक्या रहाणे और तेज गेंदबाज उमेश यादव टीम से विश्राम दिया जा सकता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में कोई बेहतर प्रदर्शन किया था इसलिए नये खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेस, शेन डोविच, शैनन गेब्रियल, जहांर हैमिल्टन, शिमोन हेटमीर, शाई होप, शेरमन लुईस, केमो पॉल, कियरन पॉवेल, केमर रोच, जोमेल।
Herald