भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद तो याद ही होगा। पत्नी ने शमी पर कई संगीन आरोप लगाये थे। इसमें घरेलू हिंसा से लेकर उम्र छुपाने और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध भी शामिल था। इसके बाद शमी ने इस सभी आरोपों से इंकार कर दिया था। उन्हें बीसीसीआई ने भी क्लीन चित दे दी थी। अब हसीन जहां राजनीति में आ गई हैं।
कांग्रेस का हाथ थामा
हसीन जहाँ ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। उन्होंने मुंबई में वहां के पार्टी अध्यक्ष संजय निरुपम के मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अब कहाँ जा रहा है कि वह चुनाव भी लड़ सकती हैं।

उनके कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी मुंबई कांग्रेस द्वारा ट्वीट करते दी गई। शमी से विवाद के बाद हसीन ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
Mumbai Congress President @sanjaynirupam today welcomed Model Hasin Jahan , wife of Cricketer Mohammed Shami to Congress family. pic.twitter.com/aFdt7YI0Lv
— MumbaiCongress (@INCMumbai) October 16, 2018
मोहम्मद शमी से क्या था विवाद
इस साल फरवरी-मार्च के दौरान हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर सबसे पहले घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने शमी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इसके अलावा हसीन ने शमी पर शादी के बाद अफेयर, मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाये थे।

इसके बाद शमी पर काफी दबाव आ गया था। उनके आईपीएल में भी खेलने पर रोक लगने वाली थी, लेकिन बीसीसीआई ने मामले की जाँच कर उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।
कौन हैं हसीन जहां
हसीन शमी से शादी होने से पहले मॉडल थी। उनके पहले भी एक शादी हो चुकी थी। इसके साथ ही वह कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की चीयर लीडर भी रह चुकी हैं।
शमी से शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी थी। शमी के साथ हुए विवाद के बाद उन्होंने फिर से मॉडलिंग करने के फैसला किया था। अब वह राजनीति में भी आ गई हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राजनीति में उतरीं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, इस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव appeared first on SportzWiki Hindi.