Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैरा एशियन गेम्स: हरविंदर ने जीता गोल्ड मेडल, बने पहले भारतीय तीरंदाज

स्पोर्ट्स डेस्क। पैरा एशियन गेम्स में भारत का दबदबा जमकर बोल रहा है। बुधवार सुबह हरविंदर सिंह ने तीरंदाज में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। पैरा एशियन गेम्स में यह भारत का सातवां गोल्ड मेडल है ।

बुधवार सुबह हरविंदर सिंह ने पुरुषों की इंडिविजुअल रिकर्व ओपन तीरंदाजी (डब्ल्यू2/एसटी) स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने फाइनल में चीन के झाओ लिझुये को 6-0 से शानदार तरफ से हराया। एशियाई खेलों के स्तर पर किसी भारतीय ने पहली बार तीरंदाजी में इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है, जो भारत के लिए एक गर्व की बात है। इससे पहले भारत ने 2014 इंचियोन एशियाड में टीम कंपाउंड स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता था।

आपको जानकारी में बता दें, पैरा एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 31 पदक अपने नाम कर लिए हैं। वहीं साल 2014 में भारत ने इंचियोन पैरा एशियन गेम्स में 3 स्वर्ण समेत 33 पदक जीते थे। भारत 2014 में पदक तालिका में 15वें स्थान पर रहा था।

इससे पहले जेवलिन थ्रो (भालाफेंक) खिलाड़ी संदीप चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्होंने पुरुषों की एफ 42.44/61.64 इवेंट में पहला स्थान प्राप्त किया। संदीप ने 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया ।

यह भी पढ़े :-

एशियन पैरा गेम्स: संदीप चौधरी ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

SA vs ZIM: अकेले इमरान ताहिर ने जिम्बाब्वे को पहले टी-20 में दी मात

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से धोनी को दिया जा सकता है आराम !



Herald