Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरकार इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने फिक्सिंग में शामिल होना किया स्वीकार 

खेल डेस्क। फिक्सिंग मामले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर किए गए दानिश कनेरिया ने आखिर छह साल बाद इस मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने एक साक्षात्कार में ये अपराध करना स्वीकार किया है। उन्होंने साक्षात्कार में इस आरोप को स्वीकार करते हुए कहा कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2012 में मेरे ऊपर लगाए गए दो आरोप सही थे।

गावस्कर द्वारा की गई आलोचना पर हार्दिक पाड्या ने बोल दी ये बड़ी बात

इस मामले में एसेक्स के उनके पूर्व साथी मर्विन वेस्टफील्ड को जेल की हवा खानी पड़ी थी। पाकिस्तान स्पिनर गेंदबाज दानिश कनेरिया ने इस मामले में एसेक्स के अपने साथी खिलाड़ी मर्विन वेस्टफील्ड, एसेक्स क्रिकेट क्लब और पाकिस्तान से माफी मांगी है।

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को रौंदा 7 विकेट से, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

गौरतलब है कि एसेक्स के खिलाड़ी मर्विन वेस्टफील्ड ने साल 2009 में डरहम में एक काउंटी मैच के दौरान अपने पहले ओवर में 12 रन देने की एवज में कथित सटोरिए से पैसे लिए थे। बताया जाता है कि पाक गेंदबाज दानिया कनेरिया ने इस सौदे के लिए वेस्टफील्ड की सटोरिए से मुलाकात करवाई थी। यह मैच 40 ओवरों का खेला गया था।

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने बनाई ऑस्ट्रेलिया पर 400 रन की बढ़त

दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान की ओर से 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से अन्तिम टेस्ट मैच अगस्त, 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

अब वनडे में ओपनिंग करते नजर आ सकता हैं ये आक्रामक खिलाड़ी