Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फूटबाल खेलते हुए अभ्यास मैच में चोटिल हुआ टीम का भरोसेमंद बल्लेबाज, कप्तान की बढ़ी परेशानी

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस समय वन डे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में अब जहां इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है. वही अब श्रीलंका के खिलाफ चौथे मैच में इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के पल्लेकेले में होने वाले चौथे वनडे मैच में खेलने की उम्मीदें बेहद कम है. ऐसे में उनके बाहर होने से इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है.

अभ्यास सत्र के दौरान हुए है चोटिल 

आप को बता दें कि अभ्यास सेशन से पहले हो रहे वार्म-अप फुटबॉल मैच के दौरान बेयरस्टो के दाएं पैर के टखने में चोट लग गई थी. जिससे उन्हें अब चौथे वनडे मैच से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरेगा, जिसके बाद उनके मैच में खेलने या ना खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा.

शनिवार की सुबह उनकी फिटनेस जांच की जाएगी. अगर उनकी चोट में खास सुधार नहीं होता है तो रविवार को कोलंबो में उनका स्कैन कराया जा सकता है. वहीं उनके ना खेलने की स्थिति में एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल किया जा सकता हैं.

गौरतलब है कि बेयरस्टो ने इसी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इस साल अपने 1,000 रन पूरे किए थे. जिसके बाद वो वनडे में एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन पूरे करने वाले छठें इंग्लिश क्रिकेटर बने थे.

टीम में होंगे और भी बदलाव  

इसके अलावा  ख़बरों की मानें तो इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट पल्लेकेले वनडे में जो डेनली को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो डेनली करीबन आठ साल के बाद इंग्लैंड के लिए वनडे फॉर्मेट खेलेंगे.आप को बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जिसके बाद इंग्लैंड ने बाकि के दो मैच जीत कर सीरीज में बढ़त बना ली है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post फूटबाल खेलते हुए अभ्यास मैच में चोटिल हुआ टीम का भरोसेमंद बल्लेबाज, कप्तान की बढ़ी परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.