नई दिल्लीः भारत के मौजुदा कप्तान विराट कोहली ने दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल 157 रनों पारी खेली है। साथ ही साथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है। किंग कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को भी चकनाचूर कर दिया है।
सचिन ने जहां दस हजार रन 259 पारियों मे बनाए वहीं किंग कोहली ने केवल 205 पारियों में दस हजार के आंकडें को छुआ है, इसी के साथ ही कोहली दस हजार रन बनाने के मामले में भारत के पाचवें औंर दुनिया के कुल तेरहवें बल्लेबाज बन गए हैं, कोहली को केवल 81 रनों की दरकार थी दस हजार रन बनाने के लिए, जिसे कोहली ने दूसरे वनडे मुकाबले मे शानदार शतक लगाकर हासिल कर लिया है।
कोहली ने अपने करियर की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ 2008 मे किया था,मगर बहुत कम समय में ही कोहली ने अपने पराक्रम से दुनिया के सर्वश्रेठ बल्लेबाजों की श्रेणी में अपना नाम कायम कराया है, बता दें कि पिछले तीन सालों से कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, इसके साथ ही विराट शतक के मामलों में पूरी दुनिया में सचिन के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे क्रिकेट की अगर बात करें तो जिस तरह से किंग कोहली अपना दमखम दिखा रहे हैं, उससे यही लग रहा है की आने वाले समय में कोहली सचिन के सभी रिकार्ड को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें।
The post विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज दस हजारी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.