Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दानिश कनेरिया ने स्वीकारी की मैच फिक्सिंग में लिप्त होने की बात...

लंदन। हाल ही में फिक्सिंग में एक और खिलाड़ी का नाम सामने आया। पाकिस्तान के प्रतिबंधित क्रिकेटर दानिश कानेरिया का काफी समय से फिक्सिंग में नाम चल रहा था लेकिन अब उन्होंने खुद फिक्सिंग स्कैंडल में लिप्त होने की बात स्वीकार कर ली है। इस खरब ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

आपको बता दें, ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने बुधवार (17 अक्टूबर) देर रात यह खबर दी। कनेरिया ने कहा, ;मैं क्रिकेट बोर्ड, अपने प्रशंसकों और पाकिस्तानी लोगों से कहना चाहूंगा कि मेरी स्थिति समझे और मुझे माफ कर दें। मैने एक सटोरिये से संपर्क कर रखा था और बोरड़ अधिकारियों को इस बारे में जानकारी नहीं दी, जिसका खामियाजा मैने भुगता है। आगे उन्होंने ने कहा, 'मैं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से साल 2012 में मुझ पर लगाए गए दो आरोपों को स्वीकार करता हूं ।'

दानिश ने आगे कहा, 'मैं मर्वेन वेस्टफील्ड , एसेक्स टीम के अपनी साथी खिलाड़ियों, एसेक्स क्रिकेट क्लब , एसेक्स क्रिकेट फैंस और पाकिस्तान बोर्ड से माफी मांगना चाहता हूं, मैंने बहुत बड़ी गलती की है ।' आपको जानकारी में बता दें , दानिश पर पहले ही आजीवन प्रतिबंध लगा हुआ है । लेकिन छह साल बाद फिक्सिंग की बात स्वीकार करना एक हैरान कर देने वाला भी है । वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे है ।

यह भी पढ़े :-
बहुत खुशकिस्मत हूं जो धोनी की कप्तानी में खेल सका : खलील अहमद
निजी कारणों से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का यह खिलाडी



Herald