Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने के लिए संन्यास तोड़ मैदान में उतरेगा ये दिग्गज बल्लेबाज

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण अफ्रीका का ये पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप में अपनी टीम को चैम्पियन बनवाने के लिए संन्यास तोड़ अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकता है।

देवधर ट्रॉफी में अपने बल्ले की चमक नहीं दिखा पाए ये दो भारतीय बल्लेबाज

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो क्रिकेट में 360 डिग्री के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले एबी डिविलियर्स 2019 विश्वकप के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर अगले साल जनवरी में आखिरी फैसला सुनाएंगे।

टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

एबी डिविलियर्स ने इसी साल मई में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए एबी ने कहा था कि वह विश्व कप जीतने की ख्वाहिश को छोडक़र संन्यास का फैलसा ले रहे हैं।अब विश्व क्रिकेट में अपने बल्ले के दम पर अपनी बादशाहत साबित करने वाले एबी डिविलिसर्य संन्यास का अपना फैसला बदलकर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

B'day Spl : कभी पुलिस में सिपाही बनना चाहता था ये खिलाड़ी, लेकिन आज है टीम का प्रमुख खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज के संन्यास लेने के बाद उनकी राष्ट्रीय टीम का मिडिल ऑर्डर बेहद कमजोर हो गया है। एबी डिविलिसर्य ने अपने वनडे करियर के 228 मैचों में 9577 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक लगाए हैं। अगर उन्होंने आगामी विश्व कप को देखते हुए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तो उनके पास अपने दस हजार रन पूरे करने का मौका होगा।