Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शृंखला में अश्विन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज चार अक्टूबर से शुरू होगी। ये सीरीज कई भारतीय खिलाडिय़ों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विशेष रूप से इस इस सीरीज में रविचन्द्रन अश्विन कुछ उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं। अश्विन गेंदबाजी में नहीं बल्कि बल्लेबाजी में कई दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में विराट कोहली से ज्यादा रन रविचन्द्र अश्विन के हैं।

ये कैरेबियाई खिलाड़ी पड़ सकता है भारी, टीम इं​डिया को रहना होगा सावधान

भारतीय ऑलराउंडर रविचन्द्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 मैचों में 56.66 की औसत से कुल 510 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 मैचों में 38.61 की औसत से 502 रन ही बना सके हैं।

इस मामले में भारत के महान खिलाड़ियों से आगे हैं मयंक अग्रवाल

रविचन्द्रन अश्विन के पास अब केरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे रन बनाने के मामले में वसीम जाफर (528), मोहम्मद अजहरुद्दीन (539), रुसी मोदी (560) और विजय मांजरेकर(569) को पीछे छोडऩे का मौका होगा।

तीरंदाजी विश्व कप : दीपिका ने बढ़ाया देश का मान, बिना कोच के जीता मेडल

वहीं अश्विन के पास शतकों के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोडऩे का मौका भी होगा। द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं। अगर इस सीरीज में अश्विन दो शतक और लगा देते है तो वह द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि उनके बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए अश्विन द्वारा ये उपलब्धि हासिल करना आसान काम नहीं होगा।