Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर ने कहा- कोहली को दूसरे टेस्ट में आराम देकर इस खिलाड़ी को दिया जाए मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने तीसरे ही दिन पारी और 272 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में मिली आसान जीत के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट दूसरे मैच में कुछ खिलाडियों को आराम देकर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी।

पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना है कि दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को आराम देकर मयंक अग्रवाल को मौका दिया जाना चाहिए जिसे इस सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मुरली कार्तिक के मुताबिक, भारत पहले टेस्ट में मिली बड़ी जीत के बाद कप्तान विराट कोहली को आराम दे सकता है। ऐसा करने से ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मयंक को अपनी योग्यता साबित करने का मौका भी मिल सकता है।

एक इंटरव्यू के दौरान मुरली कार्तिक ने कहा कि यही वो चीज़ है जिसके बारे में मैं सोच रहा हूँ। आप इस सीरीज से जो हासिल करना चाहते है, आपको उसके बारे में सोचना चाहिए। बोर्ड इस सीरीज से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए खिलाड़ियों की तलाश कर रहा है इसलिए विराट को आराम देकर दूसरे खिलाडियों को मौका मिलना चाहिए क्योंकि आप ये सीरीज विराट के बिना भी जीत सकते है। कार्तिक का यह भी मानना है कि भारतीय टीम को हैदराबाद टेस्ट के लिए टीम में यही एकमात्र बदलाव करना चाहिए।

गौरतलब है कि चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए शिखर धवन की जगह पर मयंक अग्रवाल को शामिल किया था वहीं टीम में मुरली विजय को भी जगह नहीं मिली है। पहले मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ी जीत हासिल की उसमें डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक लगाया था वहीं कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में वेस्टइंडीज को जल्दी आउट कर मैच तीसरे ही दिन अपने नाम कर लिया था।



Herald