Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शॉ, विहारी और खलील के बाद अब इस युवा खिलाड़ी को मिलेगी भारतीय टीम में जगह!

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी और खलील अहमद के बाद अब एक और युवा खिलाड़ी ने भारतीय टीम में शामिल होने के लिए अपनी ताल ठोंक दी है।

B'day Spl: संगकारा ​इस फील्ड में बनाना चाहते थे अपना करियर, लेकिन...

इस बार भारतीय टीम के शामिल होने की दावेदारी पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमान गिल ने पेश की है। अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमान गिल ने देवधर ट्रॉफी में शतकीय पारी खेल न केवल अपनी टीम भारत सी को फाइनल में पहुंचाने में कामबाय हुए बल्कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचने में सफल रहे।

तीसरा वनडे कल: महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा

शुभमान गिल की शतकीय पारी की मदद से भारत-सी ने भारत-ए को छह विकेट से शिकस्त देकर देवधर ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारत-ए टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 293 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत-सी ने 47 ओवर में चार विकेट खोकर 296 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।

विराट इस बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का दें मौका : गांगुली

एक समय तीन विकेट 85 रन पर गंवाने के कारण संकट से घिरी भारत-सी को अंडर-19 स्टार शुभमान गिल ने 111 गेंदों पर नाबाद 106 रन की पारी खेलजीत दिलाई। विजेता टीम की ओर से विकेटकीपर इशान किशन ने 60 गेंदों पर 69 रन और सूर्यकुमार कुमार यादव ने 36 गेंदों पर नाबाद 56 रन की पारियां खेली।

INDvWI: आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

गिल ने अपनी शतकीय पारियों के दौरान आठ चौके और तीन छक्के लगाए। अगर गिल का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वह भारतीय टीम की ओर से मैदान पर दिखाई देंगे।