Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया

आईपीएल में तीन बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम को ट्रायल के लिए बुलाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले सलाम ने इसी साल राजस्थान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू से पहले उन्होंने उम्र श्रेणी वाली क्रिकेट भी नहीं खेली थी।

कौन है रासिख सलाम

दक्षिण कश्मीर के छोटे से गाँव कुलगाम से आने वाले सलाम ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। तमिलनाडू जैसी मजबूत बल्लेबाजी के सामने उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में 45 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।

जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने निजी वेबसाईट से बनाया कि मुंबई इंडियंस के मेम्बर ने इस उम्र में रासिख की गेंदबाजी को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। उसके बाद रासिख को ट्रायल के लिए बुलाया गया है।

इरफ़ान पठान का काफी योगदान

रासिख के काबिलियत को सबसे पहले इरफ़ान पठान ने पहचाना। श्रीनगर के शेर-ई-कश्मीर स्टेडियम में हुए टैलेंट हंट कैम्प में इरफ़ान पठान ने उन्हें नॉमिनेट किया था। उनके साथ ही कश्मीर के कप्तान परवेज़ रसूल ने इस खिलाड़ी की काफी सराहना की है।  पठान ने भी उन्हें डेब्यू कैप भी दी थी।

जम्मू से एक खिलाड़ी ने ही खेला है आईपीएल

आईपीएल में अभी तक जम्मू कश्मीर का एक ही खिलाड़ी खेल पाया है। टीम के कप्तान परेज रसूल ने 2013 में पुणे वारियर्स की तरफ से कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। आईपीएल में रसूल ने अंतिम बार 2016 में आरसीबी के लिए खेला था।

उसके अलावा जम्मू कश्मीर के ही ऑलराउंडर मंज़ूर डार को आईपीएल नीलामी में किंग्स XI पंजाब की टीम ने खरीदा था। हालाँकि, उन्हें आईपीएल में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब उम्मीद की जा सकती है कि इस युवा तेज गेंदबाज को मुंबई जैसे टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया appeared first on SportzWiki Hindi.