भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजो की जमकर धुनाई हुई हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जहां अपने 10 ओवर में 81 रन खर्च किये.
वहीं उमेश यादव ने भी अपने 10 ओवर में 64 रन खर्च किये हैं. खलील अहमद भी काफी महंगे साबित हुए है उन्होंने अपने 10 ओवर में कुल 64 रन खर्च किये हैं.
भारतीय टीम की खराब तेज गेंदबाजी के कारण ही वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाने में कामयाब रही हैं.
बुमराह और भुवनेश्वर के अलावा बाकि तेज गेंदबाज रहे हैं महंगे

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के अलावा बाकि भारतीय तेज गेंदबाजो की साल 2017 के बाद से जमकर धुनाई हो रही हैं. भुवी और बुमारह को छोड़ बाकि तेज गेंदबाज भारत के संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. हार्दिक पांड्या भी महंगे ही साबित हो रहे हैं. वहीं बाकि अन्य तेज गेंदबाजों की इकॉनामी रेट तो बहुत ज्यादा चिंताजनक हैं.
बुमराह का 4.78 तो वहीं भुवी का 5.10

बता दें, कि भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर कोई भी ऐसा तेज गेंदबाज नहीं हैं. जो अच्छी इकॉनामी रेट के साथ गेंदबाजी कर सके.
बता दें, कि जनवरी साल 2017 के बाद से भुवनेश्वर कुमार का जहां 4.78 का इकॉनामी रेट हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार का 5.10 का इकॉनामी रेट हैं. हार्दिक पांड्या का भी 5.57 का इकॉनामी रेट हैं.
बाकि तेज गेंदबाजो का मिलाकर 5.98 का इकॉनामी रेट

लेकिन इसके अलावा भारत के बाकि सभी गेंदबाजो का इकॉनामी रेट काफी ज्यादा हैं. इन गेंदबाजो में मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और दीपक चाहर आते हैं.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और दीपक चाहर का मिलाकर साल 2017 के बाद से 5.98 का इकॉनामी रेट हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वनडे सीरीज लगातार जीत रहे विराट कोहली के लिए सिरदर्द बनी हुई है ये परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.