Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम को लगा बड़ा झटका, मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज का चोट की वजह से खेलना संदिग्ध

श्रीलंकाई टीम इन दिनों इंग्लैंड टीम की मेजबानी कर रहा है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसमें इंग्लैंड की टीम ने दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है। श्रीलंका जहां सीरीज में पहले से ही पिछड़ रहा है और इनके बीच उन्हें बड़ा झटका लगा है।

श्रीलंका को बड़ा झटका, कुशल परेरा चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर

श्रीलंका की मौजूदा टीम के मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज कुसल परेरा का इस वनडे सीरीज में आगे खेलना संदिग्ध हो गया है। कुसल परेरा को हेमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है और इसी के चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

श्रीलंका की टीम के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बीच सीरीज में चोट के बाद बाहर होने पर श्रीलंका क्रिकेट मैनेजमेंट ने दूसरे युवा बल्लेबाज कुसल मेंडिस को कवर के तौर पर टीम में शामिल कर दिया है।

कुसल परेरा ने दूसरे मैच में खेली थी 31 रनों की पारी

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इस पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच तो बारिश से धुल गया था तो वहीं दूसरे मैच में कुसल परेरा ने 30 रनों की पारी खेली थी।

हालांकि दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज से पिछड़ रही लंका के लिए कुसल परेरा का जाना बड़ा नुकसान है।

कुसल परेरा के बाहर होने पर दिनेश चांडिमल पर आयी दोहरी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों अपने परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। श्रीलंका के लिए इस दौर में बाहर के साथ ही अपनी जमीं पर भी इतना अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा है।

Chandimal not to play in Asia Cup

हाल ही में एशिया कप में श्रीलंका बुरी तरह से बाहर होना पड़ा था तो वहीं इसके बाद टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को भी टीम से बाहर कर दिया। अभी टीम की कमान दिनेश चांडिमल के हाथ में है। ऐसे में कुसल परेरा के जाने के बाद जिम्मेदारी दिनेश चांडिमल के कंधों पर आ गई है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post टीम को लगा बड़ा झटका, मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज का चोट की वजह से खेलना संदिग्ध appeared first on SportzWiki Hindi.