Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देखें, अंपायर इयन गोल्ड ने विंडिज कप्तान जेसन होल्डर से क्यों कहा, ‘सॉरी’

हैदराबाद
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की अंतिम पारी में अंपायर इयन गोल्ड से एक मौके पर गलती हुई, तो उन्होंने इसका अहसास होते ही सॉरी मांग ली। यह लम्हा तब हुआ, जब विंडीज टीम भारत से 72 रन के आसान से टारगेट को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। 

 विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने यहां एक मौके पर भारतीय टीम के युवा ओपनर पृथ्वी साव को अपना शिकार बना लिया था, लेकिन अंपायर इयन गोल्ड ने साव के खिलाफ LBW के लिए वेस्ट इंडीज टीम की इस अपील को खारिज कर दिया। यह गेंद विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर की थी, जो उन्होंने शॉर्ट पिच के अंदाज में फेंकी थी। 

पृथ्वी ने इस बाउंसर समझते हुए डक (झुकना) करना चाहा, लेकिन धीमी हो चुकी पिच पर गेंद ने इतना उछाल नहीं लिया, कि वह पृथ्वी के ऊपर से निकल जाए और यह गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की बाजू पर जा लगी। विंडीज टीम ने यहां LBW की अपील मांग ली, क्योंकि साव विकेट के ठीक सामने थे और यह गेंद विकेट पर लगने के करीब थी। लेकिन अंपायर इयन गोल्ड ने इसे नकार दिया। 
विंडीज टीम को इस पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने अंपायर के इस निर्णय पर रिव्यू मांग लिया। टीवी कैमरे में साफ हो गया कि साव विकेट के ठीक सामने थे और यह गेंद टच एंड गो के मामले में थी। यानी अगर अंपायर ने यहां साव को आउट दिया होता तो फिर उन्हें पविलियन लौटना पड़ता, चूंकि DRS के मामले में जब फैसला बहुत करीबी होता है, तो इस पर फील्ड अंपायर का निर्णय की अंतिम माना जाता है। 

हालांकि टीवी स्क्रीन पर यह रिव्यू देख रहे इयन गोल्ड को भी यह अहसास हो चुका था कि विंडीज टीम की यह अपील गलत नहीं थी और साव को आउट भी दिया जा सकता था। अपनी इस गलती पर उन्होंने जेसन होल्डर से मुस्कुराते हुए सॉरी कह दिया। गोल्ड का यह लम्हा यह कैमरे ने पकड़ लिया, जिसे बाद में खूब तारीफ मिलने लगी। अंत में पृथ्वी साव ने 33 रन पर नाबाद रहते हुए भारती की झोली में 10 विकेट से यह जीत डाल दी और भारत ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की।