Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली के पहले बल्लेबाजी के फैसले पर ये क्या बोल गये इयान बिशप

भारत के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था. उनके इस फैसले के आबाद सब हैरान है. उनके इस फैसले की लगातार आलोचना की जा रही है. वही अब उनके समर्थन में वेस्टइंडीज के दिग्गज इयान बिशप भी आ गए है. उन्होंने कोहली का समर्थन किया है.

इयान बिशप ने किया समर्थन 

स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में इयान बिशप ने कहा कि

“मुझे पहले बल्लेबाजी करने का कोई और तरीका नहीं दिखाई देता कि कोहली ने टीम का इतिहास जानने के बावजूद इस तरह का फैसला किया, इसलिए मुझे लगता है कि वो टीम का परीक्षण करना चाहता था.”

विराट कोहली

आगे बोलते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज़ शाई होप और हेटमायर तारीफ की. उनको लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों युवा खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया है और उन्होंने खुद को साबित किया हैं.

विराट की तारीफ की 

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दुसरे मैच में 157 रन की पारी खेली.उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने वन डे क्रिकेट में अपने दस हज़ार रन पूरे किये थे. इस दौरान उन्होंने सचिन के सबसे जल्दी दस हज़ार रन बानने के रिकॉर्ड के तोडा. ऐसे में कोहली को लेकत बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं इस बात से सहमत हूं, उनका संदेश साफ है और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का कहना है कि वो एक महान खिलाड़ी है और अगर हमे भी महान खिलाड़ी बनना है, मुझे उसी की तरह प्रदर्शन करना है.”

आप को बता दें कि टेस्ट सीरीज में कुछ ख़ास न कर पाने के बाद विंडीज के बल्लेबाजों ने वन डे सीरीज में सबको हैरान करने वाला प्रदर्शन किया है. टीम के युवा खिलाड़ी आगे आए है और उनके प्रदर्शन सब हैरान है. विंडीज की टीम की तरफ से अभी तक इस सीरीज में दो शतक लगा चुकी है.

The post दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली के पहले बल्लेबाजी के फैसले पर ये क्या बोल गये इयान बिशप appeared first on SportzWiki Hindi.