Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट की कप्तानी में पिछले पांच मैच से सिर्फ एक मैच ही जीत पाई भारत, रोहित की कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार

भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं. इस वनडे सीरीज के शुरूआती तीन मैच बाद सीरीज 1-1 से बराबर हैं. कही ना कही मैच के दौरान विराट कोहली की कप्तानी में भी कमी नजर आ रही हैं और यही कमी उनके कप्तानी के आंकड़ो से भी स्पष्ट हैं.

विराट की कप्तानी में पिछले पांच में से एक ही मैच जीत पाई भारत 

बता दें, कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज कर पाई हैं. विराट की कप्तानी में खेले पिछले पांच वनडे मैचों में भारतीय टीम को 3 मैचों में हार मिली हैं. वहीं एक मैच टाई साबित हुआ हैं.

विराट की कप्तानी में उठते हैं सवाल 

विराट कोहली की कप्तानी में हमेशा ही भारतीय टीम के पूर्व दिग्गजों ने सवाल उठाये हैं. वह प्लेइंग इलेवन में भी बहुत ज्यादा बदलाव करते हैं, किसी भी खिलाड़ी को टीम में सेटल होने के लिए पर्याप्त मौके नहीं देते हैं. विराट की कप्तानी मैदान पर कुछ खास नहीं रहती हैं. डीआरएस लेने के मामले पर भी विराट कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं.

वहीं रोहित की कप्तानी में भारत को नहीं मिली हार 

बता दें, कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले पांच वनडे मैचों में सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की हैं. रोहित की कप्तानी में पिछले मैचों से भारतीय टीम को एक भी हार नहीं मिली हैं. उनकी शानदार कप्तानी के दम पर ही भारतीय टीम ने एशिया कप 2018 जीता था.

बता दें, कि रोहित ने अबतक भारतीय टीम के वनडे क्रिकेट इतिहास में कुल 8 मैचों में कप्तानी की हैं. जिसमे उन्होंने 7 मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई हुई हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

The post विराट की कप्तानी में पिछले पांच मैच से सिर्फ एक मैच ही जीत पाई भारत, रोहित की कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार appeared first on SportzWiki Hindi.