Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग कांड के बाद डेविड वार्नर अभी तक देख रहे हैं बुरे दिन: पत्नी कैंडिस वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। डेविड वार्नर के क्रिकेट के मैदान से दूर होने में किसी और का नहीं बल्कि खुद की एक कभी ना याद करने वाली गलती का हाथ है।

बॉल टेंपरिंग के बाद क्रिकेट से बाहर हैं डेविड वार्नर

इसी साल ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी जहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज के केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉल टेंपरिंग की शर्मनाक कांड को अंजाम दिया।

इस मामले में टीम के तत्कालिन कप्तान स्टीवन स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगा दिया जिसके बाद से ये तीनों ही खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।

वार्नर की पत्नी कैंडिस ने कहा अभी भी हैं उनको दर्द

डेविड वार्नर को इस कांड के पीछे का मास्टर माइंड माना जाता है जिनके द्वारा इस घटना की साजिश रची गई। डेविड वार्नर पर जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगाया उसके बाद स्वदेश लौटते हुए मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए।

इस दौरान डेविड वार्नर के साथ खड़ी रही उनकी पत्नी कैंडिस वार्नर के सामने सबकुछ होता रहा और उन्होंने मिलकर इस मुश्किल स्थिति का सामना किया। अब कैंडिस वार्नर ने कहा कि डेविड अभी भी उस दुख के दर्द से गुजर रहे हैं।

जब बुरे दिन होते हैं तो वार्नर भी बन जाते हैं बुरे

कैंडिस वार्नर ने इस बात को लेकर कहा कि जब डेविड वार्नर के बुरे दिन चल रहे होते हैं तो वो वास्तव में बहुत बुरे बन जाते हैं। वो क्रिकेट खेल रहे हैं। वो अपने प्यार के कारण इसे खेल रहे हैं। ये उनकी प्रक्रिया में मदद कर रहा है। समर्थक भी बहुत अच्छे रहे। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले कोगी ओवल में आखिरी मैच में शतक लगाया। उनके इस शतक का बहुत बड़ा मतलब था।

उन्होंने आगे कहा कि ये एक मिश्रण है कि मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता हूं। मुझे इससे कोई आय नहीं होगी। मुझे बंधक मिल गए हैं, मेरे दो बच्चे हैं और सबकुछ। वो सबकुछ जिससे आज आप स्पोर्ट्स स्टार हो। आपके पास एक समस्या है कि आपके पास अभी बुरे दिन हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बॉल टेंपरिंग कांड के बाद डेविड वार्नर अभी तक देख रहे हैं बुरे दिन: पत्नी कैंडिस वार्नर appeared first on SportzWiki Hindi.