भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पहले दो मैचों में दिनेश कार्तिक के फ्लॉप होने के बाद उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला था। ओवल हुए सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। अब भारत में स्पिनरों की गेंद पर कीपिंग करना और मुश्किल काम है।
एनसीए में कर रहे अभ्यास
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले पंत नेशनल क्रिकेट एकेडमी में विकेटकीपिंग के गुर सीख रहे हैं। इंग्लैंड दौरे से लौटने की बाद ही पंत ने कहा था कि भारत की टर्न लेने वाली पिचों के लिए वह एनसीए में जाकर कीपिंग की प्रैक्टिस करेंगे।

बीसीसीआई भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए पंत को एक बेहतर ट्रेनिंग देना चाहती है। अब पंत लगातार अभ्यास करके अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते है।
किरन मोरे कर रहे मदद
ऋषभ पंत को एक बेहतर विकेटकीपर बनने में पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे मदद कर रहे हैं। भारत के लिए 49 टेस्ट और 94 वनडे खेलने वाले मोरे विकेट के पीछे काफी तेज थे और यही वजह है कि उन्हें पंत की मदद के लिए कहा गया है।

भारतीय कोच रवि शास्त्री और बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मैनेजर सबा करीम के कहने पर मोरे पंत की मदद कर रहे हैं। बीसीसीआई के एक सदस्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मोरे पर की छोटी-छोटी टेक्निक पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसमें बैलेंस, सिर का पोजीशन और पैरों का मूवमेंट शामिल है।
इंग्लैंड में पंत का प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला। बल्ले से पहली 5 पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अंतिम टेस्ट मैच की अंतिम पारी में उन्होंने मुश्किल पिच पर 146 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली।

विकेट के पीछे भी उन्होंने 15 कैच लपके लेकिन 3 मैचों में 76 बाई रन दे दिए। इसी वजह से उनकी कीपिंग पर सवाल उठने लगे थे। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में पहले पंत इसपर काम कर रहे हैं।
The post एनसीए में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर बनने में मदद कर रहे किरन मोरे appeared first on SportzWiki Hindi.