Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने विराट की टीम इंडिया को बताया डरपोक, कहा इस वजह से नहीं खेलते हैं डे-नाईट टेस्ट

Former player sanjay manjrekar

लगातार सभी बड़े देश डे-नाइट टेस्ट में अपना हाथ आजमाते हुए नज़र आते हैं | लेकिन वही दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस सब से दूरी बनाकर चल रहा हैं| भारतीय बोर्ड के डे-नाइट टेस्ट के लिए ऐसे बर्ताव को देख पूर्व इंडियन क्रिकेटर मांजरेकर ने सवाल उठाते हुए पूछा हैं, कि इंडियन बोर्ड इसे क्यों नहीं अपनाता ? इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय खिलाड़ी टी20 लीग खेलना ज्यादा पसंद करते हैं, बजाय टेस्ट क्रिकेट के क्योंकि टी 20 लीग फॉर्मेट में पैसे अच्छे मिलते हैं |


पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर ने यह भी बताया कि, “अधिक से अधिक लोगों को टेस्ट क्रिकेट के प्रति रूचि दिलाने और दर्शकों की संख्या ज्यादा करने, और बहुप्रियता बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है डे-नाइट टेस्ट मैच |

मांजरेकर ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के नवें दिलीप सरदेसाई मेमोरियल लेक्चर के दौरान अपने भाषण में हैरान होते हुए इस बात जिक्र किया कि,

“भारतीय क्रिकेट बोर्ड डे-नाइट टेस्ट मैच क्यों नहीं खेल रहे हैँ | जबकि हम सभी बखूबी इस बात को जानते हैँ कि इससे हमारा ही फायदा होगा | इसको देखने के लिए दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी |”

उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में इंडिया ने एक अच्छे प्रस्ताव को ठुकरा दिया हैँ, क्योंकि इंडियन टीम के खिलाड़ी इसको खेलने से डरते हैँ | वो ओस और गुलाबी गेंद के साथ खेलना नहीं चाहते |इंडियन टीम के साथ 74 वनडे की लंबी पारी खेल चुके पूर्व इंडियन क्रिकेटर ने कहा , मैंने हमेशा से ही इस चीज़ को माना हैँ कि, परिस्थितियां तब तक बेकार नहीं होती जब तक ये दोनों खेलने वाली टीमों के लिए बराबर न हो |

मांजरेकर ने यह भी बताया कि आज के समय में क्रिकेट सिर्फ खली स्टैंड के सामने खेला जाता हैँ|  अगर आईपीएल की बात करे तो ज्यादा से ज्यादा 50,000 क्रिकेट शौकीनों लोगों के सामने जिसे लोग ज्यादातर टीवी पर देखते हैँ |

आईपीएल में खिलाड़ी हर हालत में खेलना चाहते हैँ| चाहे उसमें खेलने के लिए खिलाड़ी को कितनी भी चोट क्यों न खानी पड़े , क्योंकि आईपीएल में न सिर्फ आपको शोहरत मिलती हैँ बल्कि अच्छा खासा पैसा मिलता हैँ | तो भला कौन सा खिलाड़ी इसे न कहेगा ?

The post संजय मांजरेकर ने विराट की टीम इंडिया को बताया डरपोक, कहा इस वजह से नहीं खेलते हैं डे-नाईट टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.