राजकोट में खेले जार रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 24वां शतक निकला. ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की.
इस मामले में बस डॉन ब्रेडमैन से रह गए पीछे

लगातार रन बना रहे विराट कोहली कई उपलब्धियों को अपने नाम जोड़ते जा रहे हैं. एक ऐसी ही उपलब्धि राजकोट में शतक लगाकर हासिल की. कोहली सबसे कम पारियों में 24 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 123वीं पारी में 24 शतक पूरे किए.
इस मामले में वह सिर्फ सर डॉन ब्रेडमैन से पीछे रह गए. ब्रैडमैन ने ये कारनामा महज 66 पारियों में ही कर दिखाया था. हालांकि कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है.
सचिन ने अपने 24 टेस्ट शतक 125 पारियों में पूरे किए थे. गावस्कर ने इस आंकड़े को 128 पारियों में हासिल किया था. जबकि मैथ्यू हेडन ने 132 पारियों में, मोहम्मद युसूफ ने 135 पारियों में और गारफील्ड सोबर्स ने 141 पारियों में 24 शतक लगाए थे.
कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दुनिया के 21वें बल्लेबाज बन गए हैं. नंबर एक पर सचिन तेंदुलकर 51 शतक के साथ मौजूद हैं. दूसरे नंबर पर जैक कैलिस हैं, जिन्होंने 45 शतक लगाए. सचिन के अलावा विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर से ही पीछे हैं .
मैच में भारत बड़े स्कोर की ओर

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. लंच तक 5 विकेट खोकर भारत ने 506 रन बना लिए हैं.
क्रीज़ पर कप्तान विराट कोहली 120 रन बनाकर और रविंद्र जडेजा 19 रन बनाकर मौजूद हैं. मैच के पहले दिन पृथ्वी शॉ ने 134 रनों की शानदार पारी खेली थी. जबकि पुजारा ने भी 86 रन बनाए. वहीं जडेजा के आने से पहले रिषभ पंत 92 रन बनाकर आउट हुए.
The post विराट कोहली ब्रेडमैन से रह गये पीछे लेकिन सचिन, गावस्कर और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.