Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पार्टी के कार्यकर्ता ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के उभरते क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में अपना क्रिकेट करियर शुरू ही किया है और उनको क्रिकेट छोड़ने की धमकी भी मिलना शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ और उनके परिवार को मुंबई छोड़ने की धमकियां मिल रही हैं।

बिहार में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि भारतीय टीम के सबसे युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को क्रिकेट छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है। अखिलेश के अनुसार, बिहार के मूल निवासी और भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता-कार्यकर्ता फोन कर क्रिकेट छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। वहीं मनसे इन आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। दूसरी पृथ्वी शॉ का भी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पर बता दें, पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र में रहकर क्रिकेट सीखा है और उनका मूल रूप बिहार है।

आपको जानकारी में बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू किया है। उन्होंने पहले ही मैच में शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने दो टेस्ट मैच खेले है जिसमे 237 रन बनाये, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाज़ी भारतीय टीम के चयनकर्ता काफी खुश है।

यह भी पढ़े:-

IndvWI: अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही पृथ्वी शॉ ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड

कपिल देव और श्रीनाथ के बाद ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने उमेश यादव



Herald