बीजिंग| जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका का कहना है कि अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद लोगों की उनसे जुड़ी उम्मीदों का दबाव वह नहीं संभाल पा रही हैं। 20 वर्षीया खिलाड़ी ओसाका ने पिछले साल अमेरिकी ओपन के रूप में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
ओसाका ने एक बयान में कहा, “इस जीत को एक सप्ताह गुजरने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि मुझे खुद को साबित करना है। मुझे लगता है कि इस कारण मुझ पर दबाव बढ़ रहा है।”
उल्लेखनीय है कि चीन ओपन के सेमीफाइनल में उन्हें लातविया की एनासतासिजा सेवास्तोवा से हार का सामना करना पड़ा।
The post ओसाका से नहीं संभाल रही अमेरिकी ओपन की जीत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.