Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विवादों में फंसे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर देना पड़ेगा अपने पद से इस्तीफा

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर और अजहर महमूद दोहरी भूमिका सवालों के घेरे में आ गयी हैं. ईएसपीएन रिपोर्ट के मुताबिक, कई उच्च स्तकीय अधिकारियों को पाकिस्तान सुपर लीग से हटाया गया है। बता दे टीम के मुख्य कोच मिकी और गेंदबाजी कोच महमूद पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में कराची किंग्स टीम के साथ बतौर कोच काम कर रहे हैं.

उनकी दोहरी भूमिका ने हितों में टकराव की समस्या खड़ी कर दी है।


पहले पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता को हटाया

पिछले कुछ समय पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चयनकर्ता इंजमाम उल-हक को पीएसएल प्लेयर की ड्राफ्ट कमेटी से हटा दिया था. इंजमाम उल-हक लाहौर कलंदर के साथ उनके प्रतिभा खोज कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

तौसीफ अहमद को भी पीएसएल ड्रॉफ्ट कमेटी से हटा दिया गया था. बता दे राष्ट्रीय टीम की चयन समिति के सदस्य तौसीफ अहमद भी इस्लामाबाद युनाइटेड के स्पिन गेंदबाजी कोच थे।


पीसीबी के चेयरमैन मामलों में डालेंगे नज़र

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नए चेयरमैन एहसान मनी ने बातचीत के दौरान कहा हैं कि,

“वे हितों के टकराव वाले अन्य सभी मामलों पर भी एक एक कर के सभी केसों पर नजर डालेंगे।”

इतना ही नहीं उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि,

“इस प्रकार के सभी मामलों पर मैं अपनी नजर डालूंगा। मैं इस बात को जानता हूँ कि कमेटी का निर्माण किया जा चुका है और करार भी हो चुके हैं, इसलिए आप एक दिन में तो उन्हें नहीं बदल पाएंगे। अगर इस प्रकार हितों के टकराव से पकिस्तान के क्रिकेटर प्रभावित होते हैं, तो मैं इस मामलें में अपना हस्तक्षेप जरूर करूंगा”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post विवादों में फंसे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर देना पड़ेगा अपने पद से इस्तीफा appeared first on SportzWiki Hindi.