स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिन पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेल रहा है। उससे पहले पाकिस्तान ने एशिया कप खेला था जिसमे उसको हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसके बारे में जानकर आप हसने लगेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में शोएब मलिक ने कुछ मजेदार किस्से सुनाये।
उन्होंने साल 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच एक किस्सा सुनाया जो काफी चर्चा में भी रहा था और शायद ही उसको कोई भारतीय या पाकिस्तानी फैन भी नहीं भूल पाएंगे। 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। जिसमे पाकिस्तान ने भारत को हराया था। फाइनल मैच के बाद विराट कोहली, युवराज सिंह, शोएब मलिक और अजहर महमूद की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। जिसमे सभी मजाक करते नजर आ रहे थे। शोएब ने इंटरव्यू में बताया कि हम सब किस बात पर जोर-जोर से हंस रहे थे।
In the latest episode of Voice of Cricket @realshoaibmalik joins @ZAbbasOfficial and narrates what Saeed Ajmal said after the dropped catch, his last wish before retirement, what Sialkot Stallions means to him and much more!
— Cricingif (@_cricingif) October 15, 2018
Watch the full episode on YT: https://t.co/VEDTaULMm0 pic.twitter.com/dtB5DIxQEW
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एक मैच हुआ था। इस मैच में क्रिस गेल पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई कर रहे थे। तभी गेल के बल्ले से ऊपर उठी गेंद को लपकने के लिए सईद अजमल भागे, क्योंकि बॉल की पोजीशन पर शोएब मलिक खड़े थे ऐसे में सईद ने शोएब के लिए बॉल छोड़ दी, शोएब को लगा सईद कैच पकड़ेंगे लेकिन कैच ड्रॉप हो गया। इंटरव्यू में बताया चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के बाद हम सब इस कैच पर ही चर्चा कर रहे थे।
विराट ने हसते हुए शोएब से पूछा था कि कैच तो ड्रॉप हो गया था, उसके बाद अजमल ने आप से क्या कहा था। शोएब ने बताया कि अजमल ने कैचिंग पोजिशन इसलिए बनाई थी कि अगर कैच छूट गया तो वो ले लेंगे। शोएब का इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Herald