इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरा और अंतिम मैच भारत ने जीतकर वेस्टइंडीज को वेस्टइंडीज को क्लीन स्विप किया साथ दूसरें टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और भारतीय टीम में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने प्रदर्शन की वजह से सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा। आपको बता दे की इस मैच में उमेश यादव 10 विकेट अपने नाम दर्ज किये। इसके बाद अभी के द्वारा उनकी तारीफ और बधाई दी गयी।
उमेश यादव के प्रदर्शन के बाद सपा अध्यक्ष और उप्र के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी उनको बधाई दी लेकिन उनके द्वारा दी बधाई से वह खुद ही बुरे फंस गए। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की “हैदराबाद टेस्ट जीत कर वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ में क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को बधाई। तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव की दमदार तेज़ गेंदबाज़ी ने समां बाँध दिया।मैच में 10 विकेट लेने पर उमेश यादव को शुभकामनाएँ! इसके बाद लोगों ने इस पोस्ट के ऊपर काफी कमेंट करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से अखिलेश सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
आपको बता दे की कई लोगों ने इस पोस्ट को जातिवाद से जोड़ा तो कई लोगों ने राजनीति से तो कई लोगों ने इस बात की तारीफ भी की। साथ ही कुछ लोगों ने कहा की इस मैच और सीरीज की जीत में पृथ्वी शॉ का भी बेहतर प्रदर्शन है साथ ही उनको मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है तो उनको भी बधाई देनी चाहिए थी। लकिन कुछ लोगों ने कहा है की कम से कम खेलों में तो जातिवाद ना आने दे। इस पोस्ट के बाद अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
हैदराबाद टेस्ट जीत कर वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ में क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को बधाई। तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव की दमदार तेज़ गेंदबाज़ी ने समां बाँध दिया।मैच में 10 विकेट लेने पर उमेश यादव को शुभकामनाएँ !
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 14, 2018
Herald