इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्विप कर सीरीज पर कब्जा किया हैं। अन्य खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में में भारतीय कप्तान का प्रदर्शन बहुत अच्छा किया है साथ ही अपना आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन का ताज अपने पास बरकरार रखा। इस सीरीज में सफलता के बाद हाल ही में विराट कोहली का बतान सामने आया है उन्होंने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा की अब कुछ मेहनत से ही संभव होता है।
इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दो युवा खिलाड़ियों पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत ने भी अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से सभी का दिल जीता। साथ ही हाल ही में जीत के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरों को शेयर किया और लिखा की एकाग्रता और मेहनत से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लिखा कि मेहनत करते रहिए। अपने अंदर भरोसा रखिए। आप सभी का दिन बहुत अच्छा हो। शेयर की गई तस्वीरों की बात करे तो ये दो तस्वीरों में से एक उनकी अंडर-19 टीम की और दूसरी मौजूदा तस्वीर है।
साथ ही आपको बता दे की वेस्टइंडीज के खिलाफ इन दो मैचों में विराट कोहली ने एक शतकीय पारी के साथ 184 रन बनाए हैं। साथ ही पहली बार टेस्ट में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल करने में सफल रहे थे। अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
With focus and hard work, anything is possible. Keep working, keep believing. Have a super day everyone. pic.twitter.com/x3a0ODbpeW
— Virat Kohli (@imVkohli) October 15, 2018
Herald