Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्श भाईयों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहला दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ए पर भारी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रही है. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय दुबई में है. जहाँ टीम इस समय पाकिस्तान ए से सीरीज खेल रही है. ऐसे में अभ्यास मैच का आज दूसरा दिन का खेल खेला गया. जहां पर आज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला.

पाकिस्तान की टीम जल्द निपटी 

कल के स्कोर 226 रन से आगे खेलते हुए पकिस्तान की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम का सातवां विकेट सिर्फ 257 रन पर गिर गया. आबिद अली 85 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान भी सिर्फ 26 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होते ही रियाज़ ने कुछ बड़े हिट्स लगाए.उनकी भी पारी ज्यादा देर तक रुक नही सकी और वो सिर्फ 12 रन बना के आउट हो गए. रियाज़ के आउट होने के बाद पकिस्तान की टीम सिर्फ 278 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार स्पिनर नाथन लायन आठ विकेट लिए. उनके अलावा स्टार्क को एक और हॉलैंड को एक विकेट मिला.

मार्श भाईयों ने दिखाया दम 

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा और फिंच ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े. इस दौरान फिंच ने 54 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद ख्वाजा भी 36 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद शान मार्श और मिचेल मार्श ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 103 रन की साझेदारी की. इस दौरान शान ने अपनी फिफ्टी पूरी की.

उनके अलावा मिशेल मार्च ने भी अपन अर्धशतक पूरा किया. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खो कर 207 रन बना के लिए थे. इस समय मैदान पर शान मार्श(54) और मिशेल मार्श(53) टिके हुए है. पकिस्तान के लिए अहमद ने एक विकेट और एक मक़सूद को मिला.

The post मार्श भाईयों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहला दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ए पर भारी ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.