Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट टीम से ड्राप किए जाने से मुरली विजय निराश, हरभजन के बयान का किया समर्थन

मुरली विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गयी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेले थे. जिमसें पहले मैच में उन्होंने 26 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में एक भी रन नहीं बना सके थे. इसके बाद उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गयी.

वहीं, अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिय टीम स्क्वैड से ही बाहर कर दिया गया था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी विजय को नजरअंदाज कर दिया गया.

नहीं बताया गया बाहर किए जाने का कारण

मुंबई मिरर से बातचीत में मुरली विजय ने बताया कि टीम से बाहर किए जाने के बाद उनकी चयनकर्ता या किसी से भी बात नहीं हुई. उन्होंने कहा ”मेरी मुख्यचयनता या किसी अन्य व्यक्ति से इंग्लैंड में बाहर किए जाने के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई. किसी ने मुझ से कुछ नहीं बोला. बस इंग्लैंड में टीम मैनेजमेंट के सदस्यों से मेरी बात हुई थी”

गौरतलब है कि मुरली विजय से पहले करुण नायर भी कह चुके हैं कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया. वहीं इसके बाद हरभजन सिंह ने टीम के चयन पर सवाल उठाए थे. मुरली विजय ने हरभजन का समर्थन किया है.

विजय ने कहा ”चयन के मानकों के बारे में हरभजन सिंह ने जो कहा है, मैं उससे सहमत हूं. मुझे लगता है कि ये महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ी को उसे बाहर रखने का कारण बताया जाए. जिससे उसे पूर्ण रूप से मालूम रहे कि वह टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के लिए कहां पर खड़ा है.”

हालांकि, मुरली विजय को उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम में वापसी करने में कामयाब रहेंगे. विजय ने कहा ”अभी मैं तमिलनाडु के लिए विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में अच्छा करने के बारे में देख रहा हूं.”

”इससे पहले भी मैंने इसी तरह की परिथितियों का सामना किया है और वापसी भी की. मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी तैयारी कर रहा हूं. मुझे पता है कि वहां परिस्थितियां अच्छी हैं. 2014-15 की सीरीज में 500(482) के करीब स्कोर बनाया था. अगर मौका मिलता है तो मैं तैयार हूं.”

 

The post टेस्ट टीम से ड्राप किए जाने से मुरली विजय निराश, हरभजन के बयान का किया समर्थन appeared first on SportzWiki Hindi.