Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गये पहले मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा रद्द करना पड़ा मैच

एशिया कप में ख़राब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर से अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है. ऐसे में आज श्रीलंका का सामना इंग्लैंड से हुआ. जहां श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

दोनों देशों की टीम:

श्रीलंका: उपुल थारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दिनेश चंडीमल (कप्तान), धनंजय डे सिल्वा, दशून शानका, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप, संदाकन.

इंग्लैंड:जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इऑन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, लिआम डॉसन, आदिल रशीद, ओली स्टोन.

बारिश की वजह से मैच हुए रद्द

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. रॉय और जॉनी ने पहले विकेट के लिए 49 जोड़े. इस दौरान जॉनी 25 रन बना के आउट हो गए. उन्हें प्रदीप ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद रॉय भी ज्यादा देर पिच नहीं रुक सके और 25 रन बना के हो गए.

उनके आउट होने के बाद रुट और मॉर्गन ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 41 रन की साझेदारी की. इस दौरान रुट ने 28 और मॉर्गन ने 14 रन बनाए.श्रीलंका के लिए नुवान प्रदीप ने 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया. वही उनके अलावा अकीला धनंजय भी 30 रन देकर एक विकेट हासिल किये. वही मलिंगा को आज कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सके. उन्होंने 5 ओवर में 37 रन दिए.

इसके बाद बारिश आ गए और बारिश की वजह से मैच को अंत में रद्द कर दिया गया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गये पहले मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा रद्द करना पड़ा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.