Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खलील अहमद ने खोला टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का सच, युवा खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता हैं सीनियर्स का व्यवहार

टीम मैनेजमेंट को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करने के बाद खलील अहमद अब अगले वर्ष होने वाले विश्कप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की करने की ओर देख रहे हैं. खलील वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. खलील ने हाल ही में यूएई में खेले गए एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था.

खलील ने कहा ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहता हूँ

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले खलील ने क्रोनिकल को दिए इन्टरव्यू में कहा

”विश्वकप के लिए ये एक अच्छी तैयारी है. मैं विश्वकप से पहले ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहता हूं. अगर मुझे विश्वकप के लिए चुना जाता है तो इससे मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मुझे पर दबाव कम होगा.”

20 वर्षीय खलील अहमद का कहना है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर रहे जहीर खान से उन्हें गेंदबाजी के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला. खलील ने कहा

”मुझे लगता है कि मैं उनकी सलाह से बेहतरीन गेंदबाज बन गया हूं. मैंने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ दो साल के कार्यकाल के दौरान जहीर भाई के साथ काफी काम समय बिताया.”

खलील ने कहा

”हम आईपीएल के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों में खेले थे और वह हमेशा इस बारे में बात करते थे कि अलग-आलग तरह की पिच पर किस तरह से गेंदबाजी करनी चाहिए.”

खलील अहमद ने बताया कि हांगकांग के खिलाफ डेब्यू से पहले काफी नर्वस थे. उन्होंने कहा

”मैं काफी नर्वस था, क्योंकि मेरा पहला टूर्नामेंट एशिया कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट था. वहां दबाव था. पर डेब्यू में अच्छा करने के बाद मुझे लगा मैं आगे जा सकता हूँ.”

खलील ने कहा

”मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं टीम में जूनियर हूं. सीनियर ने मुझे काफी सपोर्ट किया. हर किसी ने मुझ से बात की और मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया.”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post खलील अहमद ने खोला टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का सच, युवा खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता हैं सीनियर्स का व्यवहार appeared first on SportzWiki Hindi.