Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कौन है करनवीर कौशल, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया पहला दोहरा शतक, टूटने से बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

भारत की सबसे बड़ी लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 19 सितंबर से ही हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में इस बार 9 नई टीमों को शामिल किया गया है। टूनामेंट अभी ग्रुप स्टेज के आखरी दौर में है और कई बड़े रिकॉर्ड बन चुके हैं।

पहले शहबाज नदीम ने लिस्ट ए क्रिकेट की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया था। अब उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज करनवीर कौशल ने भारत की लिस्ट ए क्रिकेट का पहला दोहरा शतक ठोक दिया है।

135 गेंदों में खेली 202 रनों की पारी

करनवीर कौशल

आज जीएस पटेल स्टेडियम नडियाद में खेले मैच में करनवीर कौशल ने सिक्किम के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली। वह भारत की घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सबसे पड़ी पारी का रिकॉर्ड मुंबई के अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज था। रहाणे ने 2008 में महराष्ट्र के खिलाफ 187 रन बनाये थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज करनवीर ने इस पारी में 18 चौके और 9 छक्के लगाये। 132 गेंदों में उन्होंने यह दोहरा शतक पूरा किया।

कौन है करनवीर कौशल

करनवीर कौशल उत्तराखंड के एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। वह एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके राज्य को अभी तक घरेलू मैचों में खेलने की अनुमति नहीं थी और इसी वजह से यह सितारा लोगों की नजर में नहीं आया था।

विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन

करनवीर कौशल

करनवीर कौशल ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक खेल 7 मैचों में 77.83 की औसत से 467 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.25 का रहा है। उन्होंने इस 7 मैचों में 3 शतकीय पारियां भी खेली है।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर मेघालय के बल्लेबाज पुनीत बिष्ट हैं। पुनीत ने 488 रन बनाये हैं। हालाँकि उनकी टीम टूर्नामेंट के अगले दौर में नहीं पहुँच पाएगी लेकिन उनके पास बड़ा स्कोर बनाने के लिए अभी एक ग्रुप मैच बाकि है।

The post कौन है करनवीर कौशल, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया पहला दोहरा शतक, टूटने से बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.