बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन उंगली में चोट के कारण एशिया कप बीच में छोड़कर वापस चले गए थे. जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर लगातार आलोचना हो रही है.
ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने इस बात से इंकार किया है कि एशिया कप 2018 में खेलने के लिए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर कोई दबाव नही बनाया गया था.
हमने शाकिब उल हसन के ऊपर कोई भी दबाव नही बनाया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि हमने कभी शाकिब पर एशिया कप खेलने के लिए दबाव नहीं डाला था. मैंने उन्हें कहा था कि वो चोट को लेकर ज्यादा खतरा नहीं लेते हुए डॉक्टर की सलाह लें.
एशिया कप में लगी थी चोट

एशिया कप में शाकिब उल हसन ने को चोट लग लग गई थी. जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट संचालन के चेयरमैन अकरम खान ने कहा था कि एशिया कप के दौरान उन्होंने चोट के बाद मैच में मैदान पर उतराने की काफी कोशिशें की, लेकिन उनकी उंगली में दर्द बढ़ने के कारण ऐसा नहीं हो पाया और उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंपो ने अकरम के हवाले से लिखा था कि
“वह चार से छह सप्ताह के लिए टीम से बाहर रहेंगे. पिछले कुछ दिनों में उनकी उंगली में दर्द बढ़ गया है और फीजियो थिहान चंद्रमोहन ने उन्हें मैदान पर लाने की काफी कोशिश की लेकिन दर्द काफी ज्यादा था. मैं शाकिब का दर्द के साथ पहले चार मैच खेलने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.”
उन्होंने खुद लिया था फैसला

नजमुल हसन के अनुसार शाकिब ने हमें बताया था कि
“फीजियो ने उन्हें कहा है कि एशिया कप में खेलने से उन्हें ज्यादा समस्या नहीं होगी. मैंने उनसे पूछा था कि कहीं ये टूर्नामेंट खेलने से उनकी चोट बढ़ न जाए. इस पर शाकिब की तरफ से कहा गया था कि चिंता की कोई बात नहीं है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शाकिब की बिगड़ी चोट तो बीसीबी ने झाड़ा पल्ला, कहा खुद शाकिब हैं इसके जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.