पिछले कुछ समय से रन आउट के कई मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाक टीम के बल्लेबाज अजहर अली काफी अटपटे तरीके से रन आउट हुए थे। उसके एक दिन बाद ही न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट में भी एक बल्लेबाज काफी अटपटे ढंग से हुआ। भारतीय दो भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी और हनुमा विहारी के रन आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है।
देवधर ट्रॉफी के पहले मैच की बात
आज देवधर ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया ए और इंडिया बी की दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान में भिड़ रही है। इंडियन बी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी और हनुमा विहारी ने पारी संभाली।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 99 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। तभी आपसी तालमेल में गड़बड़ी होने की वजह से मनोज तिवारी को पवेलियन लौटना पड़ा। अब जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे और 58 गेंद में 52 रन बना चुके थे।
यह भी देखें: ये रन आउट देख हंसी रोक पाना मुश्किल
38वें ओवर की घटना
इंडिया बी के पारी का 38 ओवर लेकर इंडिया ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आए। ओवर की तीसरी गेंद को हनुमा विहारी ने रोक कर एक रन लेने की कोशिश की। गेंद ने बल्लेबाज कर पैर से टकराकर गेंदबाज की तरफ ही चली गई।

इतने समय में मनोज ततिवारी दौड़ते हुए हनुमा विहारी के छोर तक पहुँच गए। वहीं हनुमा विहारी क्रीज से थोड़ा बाहर निकलने के बाद फिर वापस अपनी क्रीज में आ गए। मोहम्मद सिराज ने आसानी से गेंदबाजी छोर की गिल्लियां बिखेर दी।
थर्ड अंपायर ने किया फैसला
मनोज तिवारी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे लेकिन मैदान के अंपायरों में यह सुनिश्चित करना चाहा कि बल्लेबाजी क्रीज में पहले कौन बल्लेबाज पहुंचा है। इसके लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया गया। रीप्ले में भी साफ हो गया कि हनुमा विहारी पहले क्रीज में पहुँच चुके थे और मनोज तिवारी को पवेलियन लौटना पड़ा।
देखें वीडियो:
Another runout in deodhar trophy pic.twitter.com/ez2CmAgtFB
— Harami Launde (@HaramiLaunde) October 23, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post वीडियो: देवधर ट्रॉफी में हनुमा विहारी और मनोज तिवारी के बीच देखने को मिला अजीबोगरीब रन आउट देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.