एशिया कप 2018 में केदार जाधव ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था. भारतीय टीम के एशिया कप जीत में केदार जाधाव की गेंदबाजी ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी.
बता दें, कि भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने एशिया कप 2018 में कुल 6 विकेट हासिल किये थे. इन्होने हर उस मौके पर भारतीय टीम को विकेट दिलाया. जब भारतीय टीम को विकेट की सबसे ज्यादा जरुरत थी. पाकिस्तान के खिलाफ तो इन्होने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे.
कपिल देव ने बताया जाधव की गेंदबाजी का तोड़

इसी बीच गल्फ न्यूज़ से बात करते हुए केदार जाधव की गेंदबाजी का तोड़ कपिल देव ने दुनियाभर के बल्लेबाजों को बताया हैं. जाधव की गेंदबाजी को खेलने का तरीका बताते हुए कपिल देव ने अपने बयान में कहा, “हर कोई बल्लेबाज उसके खिलाफ सोचता हैं, कि आखिर इसे कैसे खेला जाये.
लेकिन मुझे लगता हैं, कि अगर बल्लेबाज हमेशा उसके खिलाफ सिंगल लेने की कोशिश करेंगे, तो उसे खेलने का यह सही तरीका होगा. उसके खिलाफ बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने का प्रयास नहीं करना चाहिए. उसके खिलाफ सिंगल की रणनीति ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगी.”
उसके खिलाफ हवा में शॉट खेलना घातक

कपिल देव ने आगे अपने बयान में कहा, “आप ऐसे गेंदबाज के खिलाफ आसानी से सिंगल ले सकते हैं और जब चार फिल्डर ही सर्किल में हैं, तो यह काम और आसान हो जाता हैं.
अगर जब वह आपकों कोई ढीली डिलेवरी देता हैं, तो आप उसे ग्राउंडेड तरीके से शॉट खेलकर ही बाउंड्री से बाहर भेज सकते हैं, लेकिन अगर आप उसके खिलाफ हवा में शॉट खेलना चाहेंगे, तो वह आपके लिए घातक हो सकता हैं.”
बता दें, कि कही ना कहीं भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव के इस बयान ने दुनियाभर के बल्लेबाजों को केदार जाधव को खेलने की शानदार ट्रिक बता दी हैं.
The post कपिल देव ने विदेशी बल्लेबाजों को केदार जाधव को खेलने की यह खास ट्रिक बताई appeared first on SportzWiki Hindi.