इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में इस समय बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। अब तक नीरजा, दंगल, गोल्ड जैसी बायोपिक फिल्मों के हिट होने के बाद ऐसी कई और फिल्में बनने जा रहीं हैं जो रियल लाइफ पर आधारित है। अब तक बॉलीवुड में बायोपिक खिलाड़ियों, राजनेताओं, बॉलीवुड सुपरस्टार्स आदि पर बन चुकी है। बॉलीवुड में बायोपिक उन हस्तियों पर बनती है, जिनसे कुछ सीखने को मिलता है।
भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह की कहानी क्रिकेट फैंस के लिए एक प्रेरणादायक हैं। 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में युवराज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के इस शानदार आॅलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह की कहानी किसी फाइटर से कम नहीं हैं। युवराज की कहानी काफी प्रेरणादायी है और इसे ध्यान में रखते हुए उन पर बायोपिक बनने की बातचीत चल रही है। इसी बीच युवराज सिंह की बनने वाली बायोपिक में सिक्सर किंग की भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने अपनी इच्छा जाहिर की है।
बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन ने क्रिकेटर युवराज सिंह बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। जूनियर बच्चन उनकी अपकमिंग मूवी मंमर्जियां के प्रमोशन के दौरान एक फैन ने पूछा की वह किस खिलाड़ी की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे। तो इस पर अभिषेक बच्चन ने सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम लिया। वह युवराज की बायोपिक में काम करने के लिए काफी उत्साहित भी हैं। अभिषेक खुद भी युवी की कहानी से काफी प्रेरित हैं, जो युवा क्रिकेटर से वर्ल्ड कप के हीरो बने और फिर कैंसर से जूझे। फिर युवी ने कैंसर को मात दी और चैंपियन बनकर मैदान पर वापसी की। अभिषेक ने बताया कि युवराज एक शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। ऐसे में इस क्रिकेटर पर बायोपिक बननी चाहिए।