भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस पहले वनडे मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट के अंतर से बड़े ही आसानी से जीत लिया था. भारत ने इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली हैं.
323 रन का बड़ा स्कोर भी भारत ने मात्र 42.1 ओवर में किया हासिल

इस मैच में भारत की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था.
इस 323 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने जहां 107 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली थी. वहीं ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के लिए 117 गेंदों पर 152 रन की नाबाद पारी खेली.
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके व 8 छक्के लगाये. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 21 चौके व 2 छक्के लगाये.
भारत ने 7.74 के रन रेट से बनाये थे रन

बता दें, कि 323 लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में कुल 7.74 की रन रेट से रन बनाये थे. अगर भारतीय टीम को अपनी इस पारी में पूरे ओवर खेलने का मौका मिल जाता, तो निश्चित ही भारतीय टीम एक बड़ा लक्ष्य बना सकती थी.
अगले 8 ओवर में भारत 12 के रन रेट से बना सकता था 422 रन

भारतीय टीम के पास करीब 8 ओवर और बचे थे और उसके पास 8 विकेट भी शेष थे. अगर भारतीय टीम इस मैच के अंतिम 8 ओवर भी खेलती, तो निश्चित ही भारतीय टीम एक बहुत स्कोर बना सकती थी.
अगर अंतिम 8 ओवर में भारत का रन रेट 12 का लेकर चले, तो इस लिहाज से भारतीय टीम इस मैच में 422 रन का एक विशाल स्कोर बना सकती थी.
पहले खेलने में इंग्लैंड का 481 रन का स्कोर भी था खतरे में

बता दें, कि अगर भारत की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती, तो शायद वह इंग्लैंड के 481 रन के स्कोर के स्कोर के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती थी. जिस तरह से रविवार को भारत के बल्लेबाज फॉर्म में थे और आक्रमक अंदाज में खेल रहे थे. उसे कही ना कही 481 रन के रिकॉर्ड को भी खतरा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अगर पहले वनडे में विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद की होती बल्लेबाजी तो इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश होता भारत appeared first on SportzWiki Hindi.