Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने हासिल की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

खेल डेस्क। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन शनिवार को वेस्टइंडीज को एक पारी 272 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।यह टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में पारी और 262 रन से टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

भारत के 649 रन के जवाब में मेहमान टीम पहली पारी में केवल 181 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए केवल 196 रन पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए। वहीं भारत की पहली पारी में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले रवीन्द्र जडेजा ने तीन विकेट हासिल किए।

मेहमान टीम की दूसरी पारी में उसके सलामी बल्लेबाज कीरान पावेल ही भारतीय गेंदबाजों का थोड़ा मुकाबला कर सके। वह 93 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए।

वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे दिन छह विकेट पर 94 रन से आगे अपनी पहली पारी शुरू की। इसके बाद उसने अपने चार विकेट केवल 87 रन जोडकऱ ही गंवा दिए। इस पारी में रोस्टन चेस (53)और कीमो पॉल (47) को छोडक़र कोई कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर सका।

इससे पहले भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (139), पृथ्वी शॉ (134) और रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100) की शतकीय पारियों के दम पर पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन पर घोषित की थी।