ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स का करियर फेंफड़ों की बीमारी के कारण खतरे में नजर आ रहा है. इसी बीमारी के कारण वह अनिश्चित काल तक ब्रेक पर चले गए हैं. हेस्टिंग्स जब भी गेंदबाजी करते हैं उनके फेंफड़ों से खून बहना शुरू हो जाता है.
डॉक्टर्स हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि उन्हें कौन सी बीमारी हुई है. उनका इस तरह से ब्रेक पर जाना क्रिकेट फैन्स के लिए काफी ज्यादा हैरानी भरा है.
खुद किया इस बात का खुलासा

हेस्टिंग्स ने इस बीमारी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के रेडियो स्टेशन से बात करते हुए कहा कि
“मेरे लिए शायद बीते तीन-चार महीनों का यह समय बेहद मुश्किल रहा है. जब भी मैं तैयार होता हूं और गेंदबाजी करने जाता हूं मेरे बलगम में खून आने लगता है.”

आप को बता दें कि हेस्टिंग्स ने पहले ही टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया है, जबकि टी-20 में वह अभी भी खेल रहे हैं. वह बिग बैश लीग (बीबीएल) के 19 दिसंबर से शुरू होने वाले आगामी संस्करण में सिडनी सिक्सर्स से खेलने वाले थे.

आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि
“अगर यह स्थिति ठीक नहीं होती है, तो मैं इस साल गेंदबाजी नहीं कर पाऊंगा. यह काफी परेशान करने वाली बात है. मैं अभी इससे संभाल पा रहा हूं, लेकिन बीते चार-पांच महीने मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं. मैंने इस खेल को जिंदगी भर खेला है और आगे भी खेलना चाहता हूं.”
आगे बोलते हुए कहा कि
“मैं पूरे विश्व भर में टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं. इसी कारण मैंने वनडे और चार दिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.”
गौरतलब है कि हेस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट और 29 वनडे मैच खेल हैं. इसी के बाद उन्होंने इन दोनों प्रारूपों को पिछले साल अक्टूबर में अलविदा कह दिया था. जिसके बाद वो लीग क्रिकेट में नज़र आ रहें है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post खतरे में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का करियर, खेलते हुए फेफड़ो से निकलने लगता हैं खून appeared first on SportzWiki Hindi.