Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले अभ्यास में दिखा रोहित शर्मा का रौद्र रूप, लगाये लंबे शॉट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब वन डे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में पांच वन डे मैच खेलें जाएंगे.टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज में उसी तरह का प्रदर्शन करेगा.

वहीं भारत अभी वन डे सीरीज में किसी भी तरह की कोई भी कमी नही छोड़ना चाहता है. इसी वजह से आज ग्वालियर के स्टेडियम में टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया.

गेंदबाजों ने किया अभ्यास 

वेस्टइंडीज के वनडे टीम मे शामिल किये खलील अहमद ने आज सबसे पहले अभ्यास शुरू किया. इस दौरान उन्होंने नेट्स पर काफी ज्यादा गेंदबाज़ी की. इसके अलावा टेस्ट टीम के हीरो उमेश यादव ने भी नेट्स में काफी ज्यादा पसीना बहाया. इस दौरान कोच रवि शास्त्री ने भी टीम के तेज़ गेंदबाजों पर नज़र रखी.

टीम के बल्लेबाजों ने भी किया अभ्यास  

गेंदबाजों के अलावा टीम के स्टार बल्लेबाजों ने भी नेट्स में काफी ज्यादा पसीना बहाया. इस दौरान रोहित शर्मा ने स्पिनर्स और तेज़ गेंदबाजों का सामना किया. रोहित ने इस दौरान नेट्स में बड़े शॉट्स और अपने डिफेंस पर काम किया. उनके जाने के बाद धवन ने भी नेट्स पर काफी ज्यादा मेहनत की. उन्होंने इस दौरान स्पिनर्स की गेंद पर अपने डिफेन्स और शॉट लगाने पर ध्यान किया.

इन सबके के बाद किंग कोहली ने भी नेट्स पर काफी ज्यादा मेहनत की. इस दौरान कोहली ने ऑफ साइड पर बड़े शॉट लगाने का प्रयास किया. इसके अलावा उन्होंने अपने पुल शॉट को लेकर भी काफी ज्यादा मेहनत की.

आप को बता बता दे कि कोहली को होल्डर ने भी पुल शॉट लगाने की कोशिश में आउट किया था. ऐसे में कोहली ने वन डे सीरीज के लिए किसी भी तरह की कोई भी कमी नही छोड़ना चाहते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले अभ्यास में दिखा रोहित शर्मा का रौद्र रूप, लगाये लंबे शॉट appeared first on SportzWiki Hindi.