ब्रिसबेन
बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम ब्रिसबेन हीट ने 2018-19 सीजन के लिए अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान के साथ करार किया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुजीब इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इंग्लैंड की टी-20 ब्लास्ट लीग में खेल चुके हैं।मुजीब न्यू जीलैंड के ब्रैंडन मैकलम के बाद ब्रिसबेन की टीम से जुड़ने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। 17 वर्षीय मुजीब ने कहा, ‘अपने देश के लिए पहली बार खेलने के बाद मेरा सपना आईपीएल, काउंटी क्रिकेट और बिग बैश में खेलने का था। मैं इनमें से पहले दो में खेल चुका हूं और बीबीएल को लेकर काफी उत्साहित हूं।' अपने करियर में अब तक 1 टेस्ट और 23 वनडे खेल चुके मुजीब ने कहा कि वह टीम के प्रत्येक खिलाड़ी से मिलने और ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके नाम वनडे में 44 विकेट दर्ज हैं जबकि वह 7 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं।