Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इन तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक

खेल डेस्क। इंडिया सी और इंडिया बी के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जा रहा देवधर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। कप्तान अजिंक्या रहाणे (नाबाद 144) और विकेटकीपर ईशान किशन (114) के शानदार शतकों की सहायता से इस मैच में इंडिया सी ने सात विकेट पर 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तुलना की इस दिग्गज बल्लेबाज से

इसके जवाब में इंडिया बी ने भी कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 142) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 42.2 ओवर में छह विकेट पर 301 रन बना लिए हैं। 45 गेंदों पर केवल 50 रन की आवश्यकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा के लिए भारत की टेस्ट व T20 टीम घोषित, T20 में नहीं चुना गया ये दिग्गज

इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे और विकेटकीपर ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

B'day Spl : इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, आज तक हैं कायम

रहाणे ने अपनी शतकीय पारी में 156 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। जबकि ईशान किशन ने केवल 87 गेंदों पर शतकीय पारी ख्ेाली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए।श्रेयस अय्यर अभी तक अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और सात छक्के लगाए हैं। उनके साथ दीपक चाहर क्रीज पर मौजूद है।

वनडे टीम से हुई ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और उपकप्तान की छुट्टी, अब ये करेंगे नेतृत्व