पहले मैच में बल्लेबाजी का जलवा तो आज दूसरे मैच में पहले गेंदबाजी का जलवा कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं. भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के बीच हैदराबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में जहाँ पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का दम दिखाया था. तो वही अब दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के गेंदबाज अपनी गेंद का दम वेस्टइंडीज़ की टीम के आगे दिखा रहे हैं, और फिर से एक बार इंडियन बॉलर्स का जलवा बरकरार हैं.
बता दे भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अपनी प्रतियोगी टीम को चाय ब्रेक से पहले ही महज 197 के स्कोर 6 विकेट गिरा दिए हैं.

कुलदीप ने गिराए सबसे ज्यादा विकेट
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा प्रतियोगी टीम के बल्लेबाजों के विकेट गिराकर पवेलियन वापस भेज दिया हैं. कुलदीप ने अभी तक प्रतियोगी टीम के 6 बल्लेबाजों के विकेट चटकाए हैं.

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट चटकाए
कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज़ के तीसरे बल्लेबाज का विकेट गिराने के साथ ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट का भी रिकॉर्ड बना लिया. बता दे इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए अब तक 29 वनडे मैच,12 टी20 मैच और 5 टेस्ट (जो वो अभी खेल रहे हैं) मैच खेले हैं. जिसमे इस खिलाड़ी ने वनडे में 58 विकेट टेस्ट मैच में 18 विकेट टी20 में 24 विकेट अपने नाम किये हैं.

मौजूदा समय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
कुलदीप यादव भारतीय टीम के सबसे ज्यादा विकेट चटकने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं. उन्होंने महज 46 मैचों के दौरान 100 विकेट अपने नाम कर लिए. वही अगर दूसरे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात करे, तो उन्होंने 47 मैचों में 88 विकेट लिए हैं. वहीं इंडियन टीम के गेंदबाज चहल ने 48 मैचों में 76 विकेट में अपने नाम किये हैं. और भुवनेश्वर ने भी अभी तक 68 विकेट, 50 मैचों में गिराए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सुनील नरेन का विकेट लेने के साथ ही कुलदीप के नाम जुड़ा ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.