Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सेंसेशन बनी लड़की ने कहा ‘सपनों में ऐसा कुछ होने की उम्मीद नही की थी’

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2018 में दो मुकाबले खेले गए. दोनों टीमें लगभग एक साल बाद मैदान पर भिडीं. भारत ने दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की. मगर इन दोनों मैचों के दौरान अगर कुछ सनसनी बना तो वह एक पाकिस्तानी फैन रही. जिसकी तस्वीरें दोनों मुकाबलों के दौरान वायरल हुईं.

‘मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था’

भारत-पाकिस्तान के बीच सेंसेशन बनने वाली पाकिस्तानी फैन का नाम रिजला रेहान है. रिजला इंटरनेट पर कुछ इस तरह से छायीं कि शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट प्रशंसक हो जो उन्हें नहीं जानता हो. वहीं रिजला का इस पर कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ये सब कैसे हो गया.

रिजला ने न्यूज़18 से बातचीत में अपनी इस प्रसिद्धि पर कहा ”मेरे पास ये जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं, कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. यह एक अद्भुत चीज़ है और मैंने कभी अपने सपनों में ऐसा कुछ होने की उम्मीद नही की थी,जो कि मेरे साथ आज कल हो रहा हैं.”

पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो के मुताबिक रिजला कराची से हैं, लेकिन कुछ समय से वह दुबई में रह रही हैं. रिजला ने बताया कि ”मुझे ये नही पता था कि मैच के दौरान मुझे कैमरे में कैद किया गया था. मैच के बाद मैं घर आई, पाकिस्तान की हार से थोड़ा निराश थी. तभी मेरी एक दोस्त ने मुझे मेरी एक तस्वीर के साथ एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था ‘इंडिया ने मैच जीता है, लेकिन पाकिस्तान ने दिल जीत लिया है.”

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. जबकि सुपर-4 के मैच में भी भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद पाकिस्तान आखिरी सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सका.

The post भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सेंसेशन बनी लड़की ने कहा ‘सपनों में ऐसा कुछ होने की उम्मीद नही की थी’ appeared first on SportzWiki Hindi.