Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा ने मिलकर की सचिन के शतको के रिकॉर्ड की बराबरी

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर ढेरों उपलब्धियां अपने नाम की हुई है और उनकी ढेरों उपलब्धियों के चलते सचिन तेंदुलकर पर बायोपिक फिल्म बनी हुई है. क्रिकेट के भगवान ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18,426 रन बनाये हुए हैं. साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाये हुए हैं. वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

उपलब्धियों के लिए मिला हैं भारत रत्न 

बता दें, कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ किया था और उन्होंने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच 14 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.

सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में अनगिनत उपलब्धियां हासिल की और लगभग क्रिकेट के सभी बड़े रिकॉर्ड उनके ही नाम है, जिसके चलते भारत सरकार ने भी उन्हें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च पुरुष्कार से सम्मानित किया हैं.

सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बनाये हैं 100 शतक 

सचिन तेंदुलकर ने अपने खेले 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत व 86.23 के स्ट्राइक रेट से 18,426 रन बनाए हैं, इसमें उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए है और उनका सर्वाधिक स्कोर 200 का रहा हैं.

उन्होंने वनडे में 2016 चौके और 196 छक्के जड़े. सचिन ने अपने वनडे करियर में 154 विकेट भी अपने नाम किये हैं.

वहीं अगर उनके टेस्ट क्रिकेट करियर की बात करे, तो उन्होंने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.79 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं, इसमें उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए है और उनका सर्वाधिक स्कोर 248 रन का रहा हैं.

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2058 चौके और 69 छक्के जड़े हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 46 विकेट भी अपने नाम किये हैं.

टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में मिलाकर सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतकों का रिकॉर्ड हैं.

कोहली-रोहित-धोनी ने मिलाकर की सचिन के शतकों की बराबरी 

बता दें, कि विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने मिलकर सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बरबरी कर ली हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जहां 59 शतक लगा चुके हैं.

वहीं रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25 शतक लगा चुके हैं. वहीं एमएस धोनी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक लगा चुके हैं.  इन तीनों खिलाड़ियों ने मिलाकर सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं.

बता दें, कि कोहली ने जहां वनडे में 35 तो टेस्ट में 24 शतक लगाये हैं. वहीं रोहित ने वनडे में 19 और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय व टेस्ट क्रिकेट में 3-3 शतक लगाये हैं. एमएस धोनी ने वनडे में 10 शतक लगाये हैं और टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाये हैं.

The post विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा ने मिलकर की सचिन के शतको के रिकॉर्ड की बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.