इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में अभी दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपना शानदार डेब्यू किया। पृथ्वी शॉ ने टेस्ट करियर की पहली सीरीज में सभी का दिल जीत लिया और शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पहली मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। इसी बीच भारतीय टीम आगामी अहम मुकाबलों व 2019 के विश्वकप को ध्यान में रखते हुए टीम में बदलाव करते भी नजर आ सकती है।
विजयदशमी के दिन करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी
हाल ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट की बैठक की। इस बैठक में युवा बल्लेबाज को ओपनर के तौर पर उतारने पर चर्चा हुई। दरअसल, आगामी वर्ल्डकप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन शॉ को वनडे में ओपनर के तौर पर आजमाना चाहता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन 21 अक्टूबर से होने वाला है। जिसके टीम की घोषणा कर दी गई है। 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को हालांकि शुरू के दो मैचों में जगह नहीं दी गई है। लेकिन अंतिम तीन वनडे मुकाबलों में शॉ को मौका दिया जा सकता है। अभी रोहित और शिखर धवन के अलावा तीसरे ओपनर के तौर पर केएल राहुल टीम के साथ जुड़े हुए। रोहित और शिखर धवन की जोड़ी ने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।