खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 शृंखलाएं खेली जाएगी। सीमित ओवरों की इन शृंखलाओं में एक बाद फिर टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!
मीडिया में चल रही खबरों की माने तों एक बार फिर से सीमित ओवर की इन शृंखला के लिए भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है। टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल और अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को देखते हुए विराट कोहली को इन शृंखलाओं में आराम दिया जा सकता है।
क्रिस गेल सहित वेस्टइंडीज के ये चार दिग्गज भारत के खिलाफ वनडे शृंखला में नहीं दिखा पाएंगे अपना जलवा
अब ये पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हुआ दुर्घटना का शिकार, लगी कई गंभीर चोटें
विराट के साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्व कुमार को भी आराम दिया जा सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 21 नवम्बर से शुरू होगी।
राशिद खान ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर बनाए 28 रन
ये हैं क्रिकेट के वो खिलाड़ी जो आएं थे गेंदबाज बनने, लेकिन बन गए दिग्ग्ज बल्लेबाज
इससे पहले इंग्लैंड का लम्बा दौरा करने के बाद एशिया कप में भी विराट कोहली को आराम दिया गया था। उनके स्थान पर इस टूर्नामेंट में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को शिकस्त देकर सातवीं बार एशियाई चैम्पियन बना था।