Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस अनजान बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। आये दिन क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनते है और टूटते है। लेकिन हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में एक अनजान खिलाड़ी ने वो कमाल कर दिखाया जो बड़े बड़े बल्लेबाज़ नहीं कर पाए। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। इस बल्लेबाज़ का नाम करनवीर कौशल है और उत्तराखंड के ओपनर बल्लेबाज भी है।

कर्णवीर ने ये इतिहास सिक्किम के खिलाफ अपने सातवें लिस्ट ए मैच में किया। उन्होंने 132 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने सिक्किम के सामने दो विकेट पर 366 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे दूसरे ओपनर विनीत सक्सेना ने भी शतक जड़ा था।

कर्णवीर ने तूफानी पारी खेलते हुए 135 गेंदों पर 202 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 149.63 का रहा और उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के भी लगाए।

इसके साथ ही उनके नाम विजय हजारे ट्रॉफी के 26 साल पुराने इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे पहले इस ट्रॉफी की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज था। रहाणे ने मुंबई की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ साल 2017-18 में 187 रन की पारी खेली थी, जिसका रिकॉर्ड अब कर्णवीर ने तोड़ दिया है।

यह भी पढ़े :-

पाकिस्‍तान के इस "विराट" बल्लेबाज पर लगा चार महीने का बैन, किया था यह गुनाह

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराया, दर्ज की सबसे बड़ी जीत



Herald