स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के नंबर एक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टीम से बाहर चल रहे है। वो इस समय अपनी चोट से झुज रहे है जिसकी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम में जगह नहीं दी गई। हार्दिक एशिया कप के एक मैच में चोटिल हो गए थे जिसके बाद से वो आराम कर रहे है। लेकिन हाल ही में हार्दिक ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे क्रिकेट जगत में माहौल गरमा गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं और लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, क्या नहीं इस पर ध्यान नहीं देते। आपको बता दें, इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम के पूर्व सुनील गावस्कर और माइकल होल्डिंग ने ऑलराउंडरो पर सवाल खड़े किये थे, लेकिन इस बात से हार्दिक चिंतित नहीं हैं। हार्दिक ने कहा, 'मैं उनके आगे कुछ नहीं हूँ, उन्होंने
बहुत क्रिकेट खेला है, उनका हक़ है कहना, उन्हें कहने दीजिए, कोई बात नहीं। मैं उनकी इज्जत करता हूं। हाँ मुझे ख़ुशी है कि वह कम से कम मेरे बारे में बात तो कर रहे हैं।'
अपनी मेरी रिकवरी पर बात करते हुए कहा, मैं अपने फिटनेस सेशन और फिजियोथेरेपी के सेशन में बिजी हूं। मैं मैदान पर वापसी करने का इंतज़ार कर रहा हूँ, अभी मैं सिर्फ पूरी तरह फिट होने का प्रयास कर रहा हूं।
यह भी पढ़े:-
इस पार्टी के कार्यकर्ता ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी !
IndvWI: अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही पृथ्वी शॉ ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड
Herald